JNU PG first merit list 2022 आज होगी जारी, जाने कैसे चेक करे मेरिट लिस्ट
newsasmita
November 02, 2022
0
JNU PG First Merit List 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एडमिशन लेने के लिए उत्सुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी आई है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू (JNU University)के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन (jnu pg courses admission 2022) पाने के लिए जेएनयू फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2022 आज यानी 2 नवंबर 2022 को जारी करेगा. जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2022 (jnu pg first merit list 2022) JNU की वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जारी की जाएगी.
JNU UG Admission 2022 merit list
जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2022 (jnu pg first merit list 2022)को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पासवर्ड एवं आवेदन नंबर का उपयोग करना होगा. जेएनयू(JNU)दो नवंबर को प्री-इनरॉलमेंट रजि. (pre enrollment registration) और फीस का भुगतान शुरू करेगा और यह प्रक्रिया 4 नवंबर को समाप्त होगी.
jnu university entrance exam 2022
14 से 17 नवंबर और 21 से 23 नवंबर तक सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के प्रवेश और पंजीकरण के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आयोजित कि जायेगी. दूसरी तरफ अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट भी जेएनयू ने जारी कर दी है. इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों को जगह दी गई है जिन्हें पहली दो लिस्टों में जगह नहीं मिली है.
JNU UNIVERSITY
जेएनयू सेकंड मेरिट लिस्ट(JNU UG Admission 2022 merit list) 8 नवंबर 2022 को, तीसरी मेरिट लिस्ट 13 नवंबर को और अंतिम मेरिट लिस्ट 2 दिसंबर तक जारी की जायेगी. वहीं जेएनयू की पीजी कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू कर दी जाएंगी.
JNU PG first merit list 2022 Process
1 से 12 सितंबर तक एनटीए(NTA)ने CUET PG परीक्षा का आयोजन किया था. सीयूईटी पीजी रिजल्ट (cuet pg result 2022) की घोषणा 26 सितंबर को की गई थी. इस परिक्षा में लगभग 6,07,648 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,34,997 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. आपको बता दें CUET PG 2022 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही जेएनयू प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते थे.
jnu university entrance exam 2022
JNU PG First Merit List 2022 Process
सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
फिर होमपेज पर ‘पीजी रिजल्ट लिस्ट -1’ लिंक पर क्लिक करें.
अब, CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें. फिर कैप्चा कोड को दिए गए स्थान में दर्ज करें और बाद में लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
ऐसा करने के साथ ही जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2022 स्क्रीन पर देखने को मिलेगा.