नाइजीरियाई वायु सेना ने बोको हराम के ठिकानों पर किए हवाई हमले

newsasmita
0

Nigeria Boko Haram News

नाइजीरियाई वायुसेना ने हाल ही में आतंकी संगठन Boko Haram के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

बोको हराम पूर्वी अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। क्षेत्र के कई देशों में संगठन की मजबूत पकड़ है। यह आतंकी संगठन नशीले पदार्थों की तस्करी और अपहरण से वसूली जैसी अवैध गतिविधियां भी करता है।

वायुसेना ने करीब एक हफ्ते तक इस ऑपरेशन की तैयारी की और फिर उसे वोजा इलाके में अंजाम दिया। यही वह इलाका है जिसे इस आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, जिस इलाके में ऑपरेशन चलाया गया, वहां बोको हराम की मजबूत पकड़ है।

जब हवाई हमला किया गया तो इस आतंकी संगठन के लोग भी वहां मौजूद थे। वायु सेना ने बाद में कहा कि हमले में बोको हराम और उसकी स्थानीय इकाई के कई आतंकवादी मारे गए। कुछ ऐसे भी थे जो भागने में सफल रहे। इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं।

बोको हराम (Boko Haram) की स्थापना 2002 में मौलवी मोहम्मद यूसुफ ने नाइजीरिया सहित दुनिया भर के देशों में शरिया कानून स्थापित करने के लिए की थी।




Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top